आज 11 बजे से छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यहां जानें वजह
आज 11 बजे से छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, यहां जानें वजह
आज यानी कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक छह घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट। एयरपोर्ट अथारिटी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। एयरपोर्ट द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक में उसके दोनों रनवे RWY 14/32 और 09/27 पर मरम्मत का कार्य चलेगा। यह मरम्मत मॉनसून के बाद प्रिवेंटिव मेनेटेनेंस का हिस्सा है। इसमें रनवे एज लाइट्स (एजीएल) को अपग्रेड करने समेत अन्य कई कार्य शामिल हैं।
As part of our post-monsoon preventive maintenance of runway intersection, we at #MumbaiAirport have planned a runway closure on Tuesday, 18th October, 2022, from 1100 hrs to 1700 hrs.#PassengerAdvisory #GatewayToGoodness pic.twitter.com/wIC9bCkEkH
— Mumbai Airport (@CSMIA_Official) October 17, 2022
मुंबई एयरपोर्ट के मुताबिक, यह एक रुटीन कार्य है जिसे मॉनसून के बाद हर साल किया जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि एयरपोर्ट पर रोजाना 800 हवाई जहाज उड़ान भरते व उतरते हैं और इसे आवाजाही को बनाए रखने व यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर साल रनवे पर मेनेटेनेंस का काम किया जाता है।





