IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा राजस्थान और हैदराबाद के बीच मुक़ाबला

आईपीएल 2023: शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा राजस्थान और हैदराबाद के बीच मुक़ाबला

 

आईपीएल सत्र 2023 का 52वं मुक़ाबला आज यानी 07 मई को खेला जाएगा। यह मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने होंगी। इससे पहले दोनों के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

गौरतलब है कि राजस्थान की टीम अबतक खेले 10 मैच में 5 में जीत हासिल की है वहीं 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ राजस्थान चौथे पायदान पर है। वहीं बात अगर हैदराबाद की करें तो उसको 9 मैचों में से केवल 3 मैच में जीत मिली है और 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में राजस्थान की टीम को उसके घर में पटखनी देकर हैदराबाद अपनी प्लेऑफ की संभवनाओं को जिंदा रखना चाहेगी।

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
राजस्थान रॉयल्स

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन(कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद

एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक डागर, कार्तिक त्यागी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button