ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा को भी हुआ कोरोना, घर में ही हुई क्वारंटाइन

देश दुनिया के साथ अब बॉलीवुड एक्टर्स भी कोरोना वायरस कि गिरफ्त में आ रहे है। देश दुनिया के कई नेता, खिलाड़ी और अब बॉलीवुड एक्टर्स के कोरोना संक्रमण में आने का सिलसिला मानों थम ही नहीं रहा है। बच्चन परिवार के बाद हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। अब उनके बाद अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, ‘आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे ठीक लग रहा है और मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत घर में खुद को अलग-थलग कर लिया है। मैं आपके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेटेड रखूंगा। ये असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं और मुझे विश्वास है कि सभी मिलकर इस वायरस को दूर करेंगे। बहुत प्यार, अर्जुन।’

 

 

View this post on Instagram

 

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

ये भी पढ़े : विवादों के बीच कंगना को मिली ‘Y’ सुरक्षा, एक्ट्रेस बोलीं- अमित शाह ने बेटी के वचनों का मान रखा

अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव।

अपने कोरोना संक्रमण की ख़बरों की पुष्टि करते हुए मलाइका ने कहा, ‘हां, मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं सेल्फ-आइसोलेशन में हूंl मैं स्वस्थ और मजबूत बनकर रहूंगी।’

https://www.instagram.com/p/CE0wWvgho51/?igshid=1fjfc0r7ibiuc

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से पहले बीती 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि, अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button