अब मात्र 16 साल की टिकटोक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, कल ही डाला था आखिरी वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और दुखद और बुरी खबर सामने आयी है। अब एक और खबर आ रही है। 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ की गुरुवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सिया ने खुदकुशी कर ली। बता दें कि सिया ने मौत से एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में एक पंजाबी गाने पर डांस मूव्स करती दिखी थीं।
अब उनके सुसाइड की खबर पर फैंस हैरत में है कि अपने आखिरी पोस्ट में वे काफी खुश दिख रही थीं। फिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया। सिया की मौत की जानकारी देते हुए विरल भयानी ने लिखा- ’16 साल की स्वीट टिकटॉकर सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है। मेरी उनकी टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से बात हुई थी। अर्जुन सरिन ने बताया था कि उनकी बात सिया से हुई थी एक गाने के कोलेबोरेशन को लेकर।
https://www.instagram.com/p/CB2cnLfH4w3/?utm_source=ig_embed
ये भी पढ़े : फेयर एंड लवली में अब नहीं इस्तेमाल होगा ‘फेयर’ शब्द, ब्रांड का नाम बदलेगी हिंदुस्तान यूनिलीवर
उन्होंने बताया कि वह काफी अच्छे मूड में थीं। सब कुछ सही लग रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आखिर हुआ क्या जो सिया ने ऐसा कदम उठा लिया। वह अपने कॉन्टेंट में अच्छा कर रही थीं।
सिया कक्कड़ की मौत की खबर सामने आने के बाद केआरके (Kamal R Khan) ने भी सिया की मौत पर दुख प्रकट किया। सिया के सुसाइड पर कमाल आर खान ने ट्वीट कर लिखा- ‘RIP, 16 साल की टिकटॉक’ स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली। अरे इस एज में ऐसा मत करो। मेरा दिल टूट गया है।’
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1276091224483598337





