ताज़ा खबरेंभारत

अब पश्चिम बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन लागू, जानिए क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंगाल में 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। राज्य में 16 मई की सुबह 6 बजे से 30 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को ही अनुमति रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज से लेकर मेट्रो और बस सेवाओं को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है।

बंगाल के मुख्य सचिव ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा, ’16 मई से राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद करेंगे सिर्फ इमर्जेंसी सेवाओं की इजाजत रहेगी। अंतर्राज्यीय बस सेवा, मेट्रो, फेरी सर्विस, जिम, सिनेमा हॉल, सलून, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। रिटेल शॉप सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। इस दौरान लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर सकेंगे।’

ये भी पढ़े : दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक,जरूरत पड़ने पर सिर्फ 2 घंटे में घर पर उपलब्ध कराएगी सरकार

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के मुताबिक महामारी के कारण –

  • सभी निजी, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
  • स्कूल, कॉलेज, फेरी सेवाएं, जिम, सिनेमा हॉल, सैलून, स्विमिंग पूल, लोकल ट्रेन, मेट्रो और अंतरराज्यीय बस/ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी।
  • राजनीतिक और धार्मिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
  • विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं है।
  • आपातकालीन जरूरतों को छोड़कर सभी बाहरी गतिविधियां कल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी।
  • प्राइवेट वाहनों की आवाजाही पर रोक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है।
  • हालांकि, सब्जी, फल, दूध और ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले बाजार सुबह 7-10 बजे से ही खुले रहेंगे।

लॉकडाउन में ये सब रहेगा खुला।

  • पश्चिम बंगाल में 15 दिनों के लिए कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किराना दुकान खुले रहेंगे।
  • इसके अलावा मिठाई और मीट की दुकान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी।
  • ई-कॉमर्स सुविधा यथावत रहेंगी।
  • एटीएम और बैंक 10 बजे से 2 बजे तक ओपन रहेंगे।
  • इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।

क्या है बंगाल में आकड़ा ?

पश्चिम बंगाल में कोरोना के रेकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक 20,846 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 10,94,802 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीमारी से 136 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 12,993 हो गई है। राज्य में गुरुवार से 19,131 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button