ताज़ा खबरें

YouTube के सीईओ को दुनिया के फैक्ट चेकर्स की तरफ से खुला पत्र

12 जनवरी 2022

सुश्री सुसान वोजिस्की,

कोविड-19 महामारी को शुरू हुए लगभग दो साल हो चुके हैं। दुनिया ने फिर से समय-समय पर देखा है कि किस प्रकार दुष्प्रचार और गलत जानकारी सामाजिक सद्भाव, लोकतंत्र, और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए विनाशकारी हो सकती है, दुष्प्रचार की वजह से कई की ज़िंदगी और आजीविका चली गई है, और बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। तथ्य जांचने वाले यानी फ़ैक्ट चेकिंग संगठनों के एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के रूप में, हम निगरानी करते हैं कि किस प्रकार ऑनलाइन झूठ फैलता है — और रोज़ाना, हम देखते हैं कि YouTube दुनियाभर में ऑनलाइन दुष्प्रचार और गलत जानकारी के प्रमुख माध्यमों में से एक है। यह हमारे वैश्विक फ़ैक्ट चेकिंग समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण चिंता है।

हमें नहीं दिखाई देता कि YouTube समस्या का समाधान करने वाली नीतियों को लागू करने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है। इसके उलट, YouTube अपने प्लेटफ़ॉर्म को बेशर्म कर्ताओं द्वारा दूसरों के साथ हेराफेरी और शोषण करने तथा खुद को संगठित करने और धन उगाही का औजार बनाने की अनुमति दे रहा है। मौजूदा उपाय अपर्याप्त साबित हो रहे हैं। इसीलिए हम आपसे दुष्प्रचार और गलत जानकारी के खिलाफ कारगर कार्रवाई करने, और जानकारी के ईकोसिस्टम में सुधार के लिए नीति और उत्पादों में हस्तक्षेप संबंधी रोडमैप को विस्तारित करने – और ऐसा दुनिया के स्वतंत्र, निष्पक्ष, फ़ैक्ट-चेकिंग संगठनों के साथ मिलकर करने की मांग करते हैं।

पिछले साल हमने देखा था कि षड़यंत्रकारी समूह सीमाओं के आर-पार फल-फूल रहे हैं और सहयोग कर रहे हैं, जिनमें शामिल है एक अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन जो जर्मनी से शुरू हुआ, उछलकर स्पेन पहुंच गया और लैटिन अमेरिका तक फैल गया, ये सब YouTube पर हुआ। इस बीच, लाखों अन्य उपयोगकर्ता यूनानी और अरबी भाषाओं में ऐसे वीडियो देख रहे थे जिन्होंने उन्हें टीकाकरण का बहिष्कार करने या अपने कोविड-19 संक्रमण का इलाज फर्जी उपचारों से करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोविड-19 के अलावा, YouTube के वीडियो कई सालों से कैंसर के लिए झूठे उपचारों को बढ़ावा दे रहे हैं।

ब्राज़ील में इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कमजोर समूहों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को बढ़ावा देने में किया जाता रहा है, जो लाखों उपयोगकर्ताओं तक पहुंच रखते हैं। चुनाव भी सुरक्षित नहीं हैं। फिलीपींस में, मार्शल लॉ के वर्षों के दौरान हुए मानवाधिकार हनन को अस्वीकार करती हुई 2 मिलियन व्यूज वाली फर्जी सामग्री का इस्तेमाल दिवंगत तानाशाह के बेटे की साख को चमकाने के लिए किया जा रहा है, जो 2022 के चुनावों में एक उम्मीदवार हैं।  ताइवान में, पिछला चुनाव धोखाधड़ी के निराधार आरोपों से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। पूरी दुनिया दुष्प्रचार के दुष्परिणाम की तब साक्षी बनी, जब एक हिंसक भीड़ ने इस साल की शुरुवात में अमेरिकी संसद भवन पर हमला किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या से लेकर अगले दिन तक, “कपटी” किस्से का समर्थन करने वाले YouTube वीडियो 33 मिलियन से ज्यादा बार देखे गए

गिनाने के लिए तो बहुत अधिक उदाहरण हैं। उनमें से कई वीडियो और चैनल आज भी ऑनलाइन हैं, और वे सभी YouTube की नीतियों के रडार के अंतर्गत चलते हैं, खासतौर पर गैर-अंग्रेज़ी भाषी देशों और ग्लोबल साउथ में। हमें खुशी है कि कंपनी ने बाद में इस समस्या को हल करने के लिए कुछ कदम उठाए लेकिन रोज़ाना जो हम प्लेटफ़ॉर्म पर देख रहे हैं, उसके आधार पर हम सोचते हैं कि ये कोशिशें कारगर नहीं हैं – और न ही YouTube ने उनकी प्रभावशीलता को साबित करने के लिए कोई गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रस्तुत किया है।

आपके कंपनी प्लेटफ़ॉर्म ने अभी तक दुष्प्रचार के बारे में चर्चा को सामग्री को हटाने या न हटाने के लिए एक झूठे विरोधाभास के रूप में तैयार किया है। ऐसा करके, YouTube उस बात को करने की संभावना से बच रहा है जो कारगर साबित हो चुका है: फ़ैक्ट-चेकर्स के रूप में हमारे अनुभव अकादमिक साक्ष्य के साथ मिलकर बताते हैं कि तथ्यों की जांच-परख वाली सामग्री को सामने लाना किसी सामग्री को हटाने से कहीं अधिक प्रभावी है। इससे जीवन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए अतिरिक्त जानकारी की ज़रूरत को स्वीकार करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी रक्षा होती है। और यह देखते हुए कि YouTube पर विचारों का एक बड़ा हिस्सा इसके अपने अनुशंसा एल्गोरिदम से आता है, YouTube को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वह अपने उपयोगकर्ताओं के लिए सक्रिय रूप से दुष्प्रचार को बढ़ावा न दे और न ही ऐसी सामग्रियों की अनुशंसा करे, जो अविश्वसनीय चैनलों से आती हैं। 

इन सभी को ध्यान में रखते हुए, हम कुछ ऐसे हल प्रस्तावित करते हैं, जो YouTube पर दुष्प्रचार और गलत जानकारी के प्रसार को कम करने में बहुत बड़ा फर्क लाएंगे। 

 

  1. प्लेटफ़ॉर्म पर दुष्प्रचार के बारे में एक सार्थक पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्धता: YouTube को विभिन्न दुष्प्रचार अभियानों के मूल, उनके शोध और प्रभाव, और गलत जानकारी का पर्दाफाश करने के सबसे प्रभावशील तरीकों के बारे में स्वतंत्र शोध को समर्थन करना चाहिए। साथ ही उसे, इसका कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग और उसे कौन सा डेटा संचालित करता है इसके सहित दुष्प्रचार और गलत जानकारी के संबंध में अपनी संपूर्ण मॉडरेशन नीति को भी प्रकाशित करना चाहिए।
  2. कानूनी अनुपालन के लिए सामग्री को हटाने के अलावा, YouTube का फोकस संदर्भ प्रदान करने और पर्दाफाश करने पर होना चाहिए, जो कि वीडियो पर स्पष्ट रूप से सुपरइंपोज्ड हों या अतिरिक्त वीडियो सामग्री के रूप में हों। ऐसा सिर्फ ज़िम्मेदारी लेते हुए सार्थक और संरचनात्मक सहयोग में दाखिल होने और दुनियाभर के उन स्वतंत्र फ़ैक्ट-चेकिंग प्रयासों में निवेश करने से आ सकता है, जो इन समस्याओं को हल करने के लिए काम रहे हैं।
  3. उन बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना जो ऐसी सामग्री उत्पादित करते हैं जो लगातार दुष्प्रचार और गलत जानकारी के रूप में चिह्नित की गई है, खासतौर पर वे जो सामग्री को प्लेटफ़ॉर्म पर और उससे बाहर मॉनेटाइज़ करते हैं, विशेष रूप से इसके अनुशंसा एल्गोरिदम को दुष्प्रचार के ऐसे स्रोतों की सामग्रियों को बढ़ावा देने से रोक करके।
  4. अंग्रेज़ी से भिन्न भाषाओं में दुष्प्रचार और गलत जानकारी के खिलाफ मौजूदा और भावी प्रयासों को विस्तार देना, और देश और भाषा विशिष्ट डेटा के साथ ही साथ ऐसी ट्रांसक्रिप्शन सेवाएं उपलब्ध कराना, जो किसी भी भाषा में काम करें।

हमें उम्मीद है कि आप इन विचारों को सार्वजनिक हित के लिए लागू करने पर ज़रूर सोचेंगे और YouTube को सचमुच एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बनाएंगे, जो दुष्प्रचार और गलत जानकारियों को उसके उपयोगकर्ताओं और समाज के खिलाफ बड़े पैमाने पर औजार बनाने से रोकने के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करता हो। हम YouTube की मदद के लिए तैयार और सक्षम हैं। हम इन मामलों पर चर्चा करने के लिए और सहयोग पर आगे के रास्ते तलाशने के लिए आपसे मुलाकात के इच्छुक हैं और इस पेशकश के लिए हमें आपके जवाब का इंतज़ार है।

Africa Check (सेनेगल, नाइजीरिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका) / Animal Político – El Sabueso (मेक्सिको) / Aos Fatos(ब्राज़ील) / Bolivia Verifica (बोलीविया) / BOOM (भारत, म्यांमार और बांग्लादेश) / Check Your Fact (यूएसए) / Code for Africa – PesaCheck (बुर्किना फासो, बुरुंडी, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, आइवरी कोस्ट, इथियोपिया, घाना, गिनी, केन्या, माली, नाइजर, नाइजीरिया सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, तंज़ानिया, युगांडा और ज़िम्बाब्वे) / Colombiacheck (कोलंबिया) / CORRECTIV  (जर्मनी) / Cotejo.info (वेनेज़ुएला) / Chequeado (अर्जेंटीना) / Delfi Lithuania (लिथुआनिया) / Demagog Association (पोलैंड) / Doğruluk Payı (तुर्की) / Dubawa (नाइजीरिया, घाना, सिएरा लियोन, लाइबेरिया और गाम्बिया) / Ecuador Chequea (इक्वाडोर) / Ellinika Hoaxes (यूनान) / Fact Crescendo  (भारत) /Fact-Check Ghana / FactCheck.org (यूएसए) / FactSpace West Africa / Facta (इटली) / FactcheckNI (यूके) / Factly (भारत) / Factual.ro (रोमानिया) / FactWatch  (बांग्लादेश) / Fakenews.pl (पोलैंड) / Faktist.no (नॉर्वे) / Faktograf.hr (क्रोएशिया) / Faktoje (अल्बानिया) / Fast Check CL (चिली) / Fatabyyano (मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका) / Full Fact (यूके) / GRASS – फैक्टचेक जॉर्जिया / India Today Group (भारत) / Istinomer (सर्बिया) / Istinomjer (बोस्निया और हर्जेगोविना) / Hibrid.info (कोसोवो) / Knack Magazine (बेल्जियम) / La Silla Vacía(कोलंबिया) / Lead Stories (यूएसए) / Les Surligneurs (फ्रांस) / Logically  (यूके) / Lupa (ब्राज़ील) / Maldita.es (स्पेन) / MediaWise (यूएसए) / Mongolian Fact-checking Center  (मंगोलिया) / MyGoPen (ताइवान) / Myth Detector (जॉर्जिया) / NewsMobile  (भारत) / Newschecker (भारत और दक्षिण एशिया) / Newtral (स्पेन) / Observador – Fact Check (पुर्तगाल) / Open Fact-checking (इटली) / OŠTRO (स्लोवेनिया) / Pagella Politica (इटली) Poligrafo (पुर्तगाल) / PolitiFact (यूएसए) / Pravda (पोलैंड) / Rappler (फिलीपींस) / Raskrinkavanje (बोस्निया और हर्जेगोविना) / Re:Check/Re:Baltica (लातविया) / RMIT ABC Fact Check (ऑस्ट्रेलिया) Rumor Scanner (बांग्लादेश) / Science Feedback(फ्रांस) / StopFake (यूक्रेन) Taiwan FactCheck Center (ताइवान)  /Tempo (इंडोनेशिया) / Teyit (तुर्की) / The Healthy Indian Project/THIP Media(भारत) / The Journal FactCheck (आयरलैंड) / The Logical Indian(भारतीय) / The Quint (भारत) / The Washington Post Fact-checker(यूएसए) / The Whistle (इज़राइल) / Univision – elDetector (यूएसए) / VERA Files (फिलीपींस) / Verificat (स्पेन) / Vishvas News (भारत) / Vistinomer  (उत्तरी मकदूनिया) / VoxCheck (यूक्रेन) / 15min (लिथुआनिया)

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Puberty, a important interval for mind maturation, can be directly
    influenced by AAS, leading to structural and
    brain development modifications and doubtlessly causing profound and lasting behavioral results (Cunningham
    et al., 2013). Thus, these impacts could additionally be extra pronounced in young ladies, especially adolescents, than adults (Lumia and McGinnis,
    2010). The serum concentrations of testosterone and androstenedione differ
    all through female reproductive life (Huang and Basaria, 2018).

    The information extraction tables contain the full knowledge extracted from the 109
    articles included in the evaluation. This consists of participant information, condition requiring remedy,
    the remedy supplied and the outcomes of remedy. Regardless Of the great analysis and literature referring to AAS dependence, there stays little evidence relating to
    efficient interventions to help cessation of use or administration of withdrawal.

    Given the anabolic and ergogenic properties of testosterone, questions have been raised concerning whether or not
    athletes with DSD and other hyperandrogenic conditions (e.g.
    PCOS, CAH) have an unfair advantage over their regular counterparts.
    Unlike the ergogenic results noticed with exogenous AAS
    use, the benefits of higher endogenous androgen levels on competitive performance remain unclear.
    The complexity of skeletal muscle (SM) tissue is instantly characterized by the variety of things impacting its
    growth and development (8).
    This hormone also has anabolic effects and is used to improve performance and for aesthetic purposes.

    For this cause, the World Anti-doping Company prohibits the use of gestrinone (Albano et al., 2021).
    Gestrinone has been explored for medical use in circumstances corresponding to endometriosis,
    uterine fibroids, and contraception (Pinto et al., 2023).
    Nevertheless, a latest systematic review and meta-analysis confirmed limited evidence supporting its efficacy
    and security for treating endometriosis (Ciou et al., 2022, Pinto
    et al., 2023).
    Post-mortem plays a pivotal position within the study
    of AAS antagonistic effects and organ harm associated to
    their use/abuse. Moreover, autopsy research could provide helpful info concerning the pathophysiology of the consequences of AAS long-term administration, due to this fact post-mortem apply
    should be applied in suspected AASs-related deaths. Postmenopausal women receiving 50 mg nandrolone decanoate
    each 4 weeks for a year, superimposed on hormonal alternative remedy (HRT; 2 mg estradiol daily),
    reported more voice complaints than those receiving HRT
    solely (220). Objectively, there was a loss of high frequencies and a lower mean frequency during speech,
    in addition to increased voice creakiness and instability as assessed by a speech pathologist.
    Laryngoscopic findings showed no variations between groups with regard to oedema
    of the vocal cords and laryngitis. Nonetheless, earlier
    reviews do notice oedema and hyperaemia shortly after beginning
    AAS administration, but subsiding afterwards. Corroborating these findings,
    a dose- and concentration-dependent decrease in average voice pitch
    was present in women who had undergone a hysterectomy
    with or without oophorectomy and have been randomized to 0, 3, 6.25, 12.5 or
    25 mg testosterone enanthate weekly for 24 weeks (221).

    A evaluation of the research suggests that about 32 % of individuals that misuse anabolic
    steroids become dependent forty three. Signs of dependence can embrace
    tolerance, which is needing to take extra steroids to attain the identical results.
    Another indicator of dependence is withdrawal as soon as anabolic steroid
    use stops 42.
    Discussions exist as to how the endogenous testosterone and spermatogenic capabilities of the
    testes are inhibited by means of testosterone and AASs.
    The seminal vesicles and ventral prostate are tissues that
    include excessive ranges of androgen receptors and are overly delicate to androgenic results.

    Any growth in these tissues would indicate the flexibility of a compound to exert androgenic effects.
    The rate of growth in these tissues can be used to discover out
    the androgenic ranking of the steroid being noticed.
    As we delve deeper into the realm of anabolic steroids,
    it’s crucial to inform apart between anabolic, androgenic, and estrogenic properties.
    Each of these terms represents a unique side of how these substances affect the
    body, and understanding their differences may help you make informed selections.

    Individuals who’re excited about taking anabolic steroids ought to rigorously consider both the consequences they need and the results they might
    have.
    Analogously, the conversion from progesterone to androstenedione through CYP17A1 is reduced leading to diminishing endogenous
    testosterone production [33]. Free testosterone is transported
    into target tissue cell cytoplasm, the place it could possibly both bind the
    androgen receptor, or be decreased to 5α-di-hydro-testosterone (DHT) by the cytoplasmic
    enzyme 5-alpha reductase. The T-receptor advanced undergoes to a structural change that enables its translocation into the cell nucleus, the place it instantly binds to
    specific nucleotide sequences of the chromosomal DNA.
    It can act instantly via the androgen receptor, by means of dihydrotestosterone (DHT) produced by the action of 5-a-reductase.

    It can also work via the estrogen receptor, by means of estradiol
    produced by CYP19 aromatase. In addition, nandrolone and stanazolol can activate the PI3K/AKT and PLC/PKC pathways through IGF-1.
    This would end in cell proliferation in Leydig cell most cancers, or enlarge cyclin D1 focus inducing breast cell proliferation.
    Interventions will need to be tailored to fulfill the various characteristics and motivations of customers, going past these looking to achieve
    a stylised “bodybuilding appearance” or excel at
    sport and even the young males attempting to bulk up. Evidence from the Uk indicates that there are as many AAS customers over 40 years of age as there are those underneath the age of 25 years [31].
    It is well established that AAS use is not restricted to men and whereas rates amongst women are a lot lower [203], the complexities of therapy
    and care are undoubtedly a lot higher [23, 204, 205]. Prevalence of AAS use is higher amongst teams with particular traits similar to professions where measurement or
    Strength and hypertrophy training guide is an asset
    [206–209], amongst homosexual and bisexual men [20, 22, 29, 210, 211] and those utilizing
    or who’ve previously used different medicine [212] [30, 33, 67, 212–214].

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button