Women’s World Cup 2025: रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम को मिलेगा 40 करोड़ रुपये

महिला क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा कदम उठाते हुए आईसीसी (ICC) ने महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का ऐलान किया है, इस बार कुल इनामी राशि 297% बढ़कर 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122 करोड़ रुपये) कर दी गई है,
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इसे महिला क्रिकेट के लिए “ऐतिहासिक पल” बताते हुए कहा कि यह फैसला लंबे समय तक इस खेल को नई ऊंचाई देने का काम करेगा,
किसे कितनी इनामी राशि मिलेगी?
- विजेता टीम – 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39.4 करोड़ रुपये)
- रनर-अप टीम – 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.71 करोड़ रुपये)
- सेमीफाइनलिस्ट टीमें – 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.8 करोड़ रुपये)
- ग्रुप स्टेज में हर जीत – 34,314 डॉलर (करीब 30.19 लाख रुपये)
- 5वें और 6वें स्थान की टीम – 7 लाख डॉलर (करीब 6.16 करोड़ रुपये)
- 7वें और 8वें स्थान की टीम – 2.8 लाख डॉलर (करीब 2.46 करोड़ रुपये)
- हर टीम को कम से कम – 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.20 करोड़ रुपये)
पुरुष वर्ल्ड कप से भी आगे
गौरतलब है कि पुरुषों के 2023 वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी 10 मिलियन डॉलर (करीब 88.29 करोड़ रुपये) थी, जबकि महिला वर्ल्ड कप 2025 इससे भी आगे निकल गया है,
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “यह घोषणा महिला क्रिकेट के सफ़र में एक निर्णायक मील का पत्थर साबित होगी. जय शाह ने आगे कहा, “पुरस्कार राशि में चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके दीर्घकालिक विकास के प्रति हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हमारा संदेश सरल है, महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान व्यवहार किया जाएगा.”





