क्या महाकुंभ 2025 बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड? गिनीज बुक की टीम पहुंची प्रयागराज!

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 का 32वां दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। लाखों श्रद्धालु संगम तट पर माघी पूर्णिमा स्नान कर रहे हैं, और इसी के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस महाकुंभ को पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जा चुका है, लेकिन अब इसे औपचारिक रूप से दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम प्रयागराज पहुंच गई है।
मेला प्रशासन पहले से घोषित चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना पर अमल कर रहा है, जिसकी शुक्रवार से औपचारिक शुरुआत होगी। महाकुंभ अब तक आस्था, संस्कृति और भव्यता के कई नए प्रतिमान गढ़ चुका है, और 48 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है।
एक माह से संगम किनारे कल्पवास कर रहे श्रद्धालु अब अपने तंबू उखाड़ने लगे हैं। वे गंगा की मिट्टी, गंगाजल और तुलसी के पौधे को संगम के प्रसाद की तरह अपने साथ ले जा रहे हैं। जाते-जाते उन्होंने गंगा मैया से अगले साल फिर बुलाने की अरदास भी की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी मंत्रिपरिषद, विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और विधायकों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
संगम में पवित्र स्नान के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “हम महाकुंभ में आए हैं, गंगा मैया में डुबकी लगाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।”
#WATCH प्रयागराज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हम लोग प्रयागराज महाकुंभ में आए हैं, गंगा मैया में डुबकी लगाकर उनका आशीर्वाद लेगें और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करेंगे।” pic.twitter.com/ueecg148I6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2025
अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या महाकुंभ 2025 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा पाएगा? शुक्रवार से शुरू होने वाले आयोजनों के साथ जल्द ही इस सवाल का जवाब मिल जाएगा।





