वायरल गर्ल मोनालिसा अब मुंबई में ले रही पढ़ाई की क्लास, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बने टीचर

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों और मासूम मुस्कान से सबका ध्यान खींचने वाली मोनालिसा भोसले अब मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद उन्हें अक्षर ज्ञान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा एक स्लेट पर “अ आ, इ ई” लिखने का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी चचेरी बहन भी मौजूद है।
View this post on Instagram
सनोज मिश्रा मोनालिसा से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि जब उन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, तो वह इंस्टाग्राम कैसे चला लेती हैं? इस पर मोनालिसा जवाब देती हैं कि वह केवल तस्वीरें पोस्ट करती हैं और कोई टेक्स्ट नहीं लिखतीं
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली 16 वर्षीय मोनालिसा अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष और मोतियों की मालाएं बेचने आई थीं। उनकी खूबसूरत आंखों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और वह रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें एक फिल्म का ऑफर भी दिया। हालांकि, बढ़ती भीड़ और चर्चा से घबराकर मोनालिसा महाकुंभ छोड़कर अपने घर लौट गई थीं।
अब मुंबई में मोनालिसा न सिर्फ फिल्मों की तैयारी कर रही हैं, बल्कि अपनी शिक्षा पर भी ध्यान दे रही हैं। उनकी यह नई शुरुआत उनके भविष्य के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।





