ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

Lakhimpur Kheri Violence: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा आशीष मिश्रा, तीन घंटे से जारी है पूछताछ; इंटरनेट सेवाएं बंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस के सामने पेश हो गया है। इसी क्रम में अब किसानों की मौत के मामले में आशीष से पूछताछ की जा रही है। इधर आशीष मिश्रा के कानूनी सलाहकार अवधेश कुमार का कहना है कि हम नोटिस का सम्मान करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में हुआ महापंचायत करने का एलान।

लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद इस मुद्दे पर विरोध और लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के मद्देनज़र अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्तूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्तूबर को देशभर में रेल रोकने का एलान किया है। साथी अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है।

दिल्ली में लखीमपुर कांड पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन।

दिल्ली में लखीमपुर कांड पर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। सुनहरी बाग के पास यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा मांगा है।

अखिलेश ने कसा तंज।

अखिलेश यादव ने भी लखीमपुर हिंसा पर प्रेसकॉन्फ्रेंस कर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसा कि मंत्री के बेटे को समन नहीं गुलदस्ता भेजा गया है। उन्होंने आगे सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार अभी भी सो रही है सरकार अभी भी उन्हें (दोषियों को) बचाना चाहती है। ये सरकार केवल ताकतवर लोगों के लिए है, ये सरकार किसानों के लिए नहीं है। जनता ये सब देख रही है, आने वाले समय में बीजेपी का सफाया होगा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने खत्म की भूख हड़ताल।

इधर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। बता दे शनिवार से नवजोत सिंह सिद्धू मौन व्रत पर थे। लखीमपुर में पुलिस लाइन के सामने भारी भीड़ है।

इंटरनेट सेवा फिर से बंद।

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार देर शाम को फिर से इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इससे पहले भी इंटरनेट बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया था। जिसके बाद कल शाम को फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

जाने पूरा मामला।

अभी तक एकत्रित हुई जानकारी के मुताबिक किसानों का एक समूह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की यात्रा के खिलाफ तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था, तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कुचल दिया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद तिकोनिया थानाक्षेत्र में हुई इस घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बाद 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इधर किसान नेताओं ने दावा किया है कि उस वाहन में आशीष भी थे, जिसने प्रदर्शनकारियों को कुचला था, लेकिन मंत्री ने आरोपों से इनकार किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button