ताज़ा खबरेंभारतविदेश

US Eelctions: नतीजे स्पष्ट होने पर ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया,कहा -‘वक्त बताएगा कि मैं राष्ट्रपति रहूंगा या नहीं’

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं और अमेरिकी जनता ने जो बाइडन को चुना है। इन पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है,’यह वक्त बताएगा कि मैं राष्ट्रपति रहूंगा या नहीं।’ ट्रंप का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वह खुद और उनकी कैंपेनिंग टीम राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग और काउंटिंग में धांधली का आरोप लगा रही है।

इधर , विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सोमवार को यह बयान दे चुके हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ही राष्ट्रपति बने रहेंगे। हालांकि ट्रंप ने पहली बार इस मुद्दे पर नर्म रुख अपनाया है। नतीजों को स्पष्ट हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन ट्रंप की तरफ से अब तक ऐसा कोई बयान नहीं आया है जिसमें वो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हार स्वीकार करें।

ये भी पढ़े : आज पूरे देश में मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

अब व्हाइट हाउस को कहना होगा अलविदा।

अब ट्रंप के पास ज्यादा समय नहीं है, अगले महीने इलेक्टोरल कॉलेज की मीटिंग होनी है और इससे पहले ट्रंप को अपनी हार स्वीकारनी होगी। आठ दिसंबर को इलेक्टोरल बैठक और 14 को वोटिंग होनी है। इससे पहले कानूनी मामलों को भी निपटाना है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप जल्द ही बाइडेन को बधाई देकर व्हाइट हाउस से विदा लेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button