ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, बोले– ‘शानदार इंसान और करीबी दोस्त’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त कहा साथ ही भारत और अमेरिका के बीच एक अच्छी ट्रेड डील की उम्मीद जताई है.
बता दें कि ट्रंप इन दिनों स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हैं जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि पीएम मोदी उनके शानदार दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बहुत जल्द भारत के साथ अच्छी डील करने जा रहा है. ट्रंप ने कहा- ‘हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं, मोदी शानदार इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं’. उन्होंने कहा वह कि ‘भारत के साथ जल्द अच्छी डील करने जा रहे हैं’.
यह पहली बार नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की. इससे पहले भी ट्रंप कई बार बड़े मंच से और मीडिया से कहते आए हैं कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को इससे पहले भी एक शानदार व्यक्तित्व वाला इंसान और अच्छा दोस्त बोला था.
गौरतलब है कि हालिया हालातों के बीच भारत और अमेरिका के बीच कई बड़ी डील पर विराम लगा हुआ है. टैरिफ की जंग के बीच ट्रंप द्वारा लगातार भारत को अच्छा दोस्त बताना और ट्रेड डील होने की बात को बार-बार दोहराना यह इशारा करती है कि दोनों देशों के बीच इसे लेकर बात जारी है.





