Trump के चीन दौरे में शामिल हुए Elon Musk, Tim Cook और Jensen Huang, बड़ी बिजनेस डील्स पर नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन दौरे के लिए रवाना हुए। इस हाई-प्रोफाइल दौरे में उनके साथ दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भी शामिल हैं। इस delegation में Tesla के CEO एलन मस्क, Apple के CEO टिम कुक और Nvidia के CEO जेनसन हुआंग जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
व्हाइट House ने इस दौरे को अमेरिका और चीन के रिश्तों को नए स्तर पर ले जाने की बड़ी कोशिश बताया है। माना जा रहा है कि इस दौरान व्यापार, AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
Trump ने ‘Fake News’ कहकर किया बचाव
डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को “फेक न्यूज” बताया जिनमें कहा गया था कि Nvidia CEO Jensen Huang को इस दौरे के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। ट्रंप ने कहा कि जेनसन हुआंग Air Force One में उनके साथ मौजूद हैं और वह दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस लीडर्स में शामिल हैं।
किन बड़े CEOs को मिला निमंत्रण
चीन दौरे पर ट्रंप के साथ जाने वाले प्रमुख बिजनेस लीडर्स में शामिल हैं:
- Elon Musk – Tesla
- Tim Cook – Apple
- Jensen Huang – Nvidia
- Larry Fink – BlackRock
- David Solomon – Goldman Sachs
- Jane Fraser – Citi
- Kelly Ortberg – Boeing
- Cristiano Amon – Qualcomm
- Sanjay Mehrotra – Micron
इसके अलावा कई अन्य अमेरिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी delegation का हिस्सा हैं।
Xi Jinping से होगी अहम मुलाकात
रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में अमेरिकी कंपनियों के लिए चीनी बाजार को और खोलने की मांग प्रमुख मुद्दा हो सकती है।
ट्रंप ने कहा कि उनका उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों के लिए चीन में ज्यादा अवसर सुनिश्चित करना है ताकि दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत हो सकें।
AI और टेक सेक्टर पर खास फोकस
विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरे में Artificial Intelligence, semiconductor industry और global supply chain जैसे मुद्दों पर खास फोकस रहेगा। Nvidia, Apple और Tesla जैसी कंपनियों की चीन में बड़ी मौजूदगी है, इसलिए इस बैठक को टेक इंडस्ट्री के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
Hi from the Alaska refuel. Navida CEO Jensen Huang boarding Air Force One here to join President Trump on China trip. Elon Musk is also on the plane pic.twitter.com/KKp9TaJTS8
— Emily Goodin (@Emilylgoodin) May 13, 2026





