ताज़ा खबरेंभारत

टोक्यो पैरालंपिक: गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं अवनि, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी की; कुछ इस अंदाज़ में लगी बधाइयों की बौछार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की अवनि लेखरा ने शूटिंग में आज इतिहास रच दिया है। दरअसल उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ख़ास बात यह है कि यह पैरालंपिक खेलों में नया रिकॉर्ड है। इसी जीत के साथ अवनि ने यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। बता दे शेतनिक ने 2018 में सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।

पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं अवनि

जयपुर की रहने वाली अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान प्राप्त किया । उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को परास्त किया। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) को कांस्य पदक मिला है।

अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। साथ ही  भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है।इतना ही नहीं, टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। इसके अलावा पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला भी अवनि ही हैं।

इधर जैसे ही जैसे ही अवनि ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता, पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने लिखा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

पीएम मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा – अभूतपूर्ण प्रदर्शन अवनि लेखरा। शूटिंग के लिए आपकी मेहनत, जुनून और कड़ी मेहनत के कारण आप स्वर्ण जीत पाईं। इसके लिए आपको बधाई। यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए खास पल है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति ने दी बधाई ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि अवनि लेखरा को इतिहास रचने और भारत को पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जिताने के लिए बधाई। आपके प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। आपके अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण ही आज भारत का तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जा सका।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी अवनि लेखरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा – ऐतिहासिक! पैरालंपिक में अपने परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाली अवनि लेखरा को बहुत-बहुत बधाई। विश्व में तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए आपके जुनून व समर्पण को पूरा देश सलाम करता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- अद्भुत… अतुल्य… अभिनंदनीय। टोक्यो पैरालंपिक्स में शूटिंग प्रतिस्पर्धा में अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक अर्जित कर वैश्विक पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित किया है। भारतवर्ष को आप पर गर्व है। आपकी यह ऐतिहासिक विजय यात्रा अविराम गतिशील रहे…भारत माता की जय।

देश में ख़ुशी की लहर।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button