देख रहे हो बिनोद…. इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी Panchayat 4

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज पंचायत की दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बीच इसके नए सीजन का ऐलान कर दिया गया है. जी हां अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है क्योंकि पंचायत का चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है. अबतक इस लोकप्रिय सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और चौथे का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन आज मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार ने एक मजेदार प्रोमो शेयर करते हुए चौथे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया.
2020 में शुरु हुई पंचायत को 2025 में पूरे पांच साल हो गए हैं. और पंचायत के इस 5 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज की डेट को एक अलग अंदाज में रिवील किया है. दरअसल मीम्स के मामले में ये शो सब पर भारी है. इसी को लेकर मेकर्स ने मीम्स का जिक्र करते हुए वीडियो में बताया है कि पंचायत सीजन 4 इस साल 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है.
View this post on Instagram
पंचायत सीजन 4 में वही पसंदीदा स्टारकास्ट वापस लौट रही है, जिसमें जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा शामिल हैं. पंचायत सीजन 4 को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है. इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है, जबकि चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है. निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है.





