ताज़ा खबरें

थाईलैंड में मचा हाहाकार, स्कूल बस में लगी आग, जिंदा जले 25 छात्र और शिक्षक

थाईलैंड में मचा हाहाकार, स्कूल बस में लगी आग, जिंदा जले 25 छात्र और शिक्षक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उपनगरीय क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ मंगलवार को छात्रों और शिक्षकों से भरी एक में आग लग गयी, जिसमे करीब 25 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस उथाई थानी प्रांत से स्कूल यात्रा के लिए अयुथया जा रही थी, जब दोपहर के समय राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में आग लग गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बस में 44 लोग सवार थे, जिसमें से 25 की मौत हो गई। वहीं 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button