भारत

राजधानी भोपाल में शिक्षक बना हैवान! मासूम के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने हैवानियत का परिचय दिया है. स्कूल में एक तीन साल की मासूम के साथा दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत खुद मासूम की मां ने स्कूल में की थी.

 

मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला दो दिन पहले हुआ. स्कूल के आईटी के टीचर कासिम रेहान ने एक तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद इस घटना की शिकायत पीडिता की मां ने स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को अनसुनी कर दिया. वहीं पीड़िता की मां अपनी गुहार लेकर मंगलवार को थाने पहुंची. जहां पुलिस ने पीड़िता की मां की बात सुनी और थाने में मामला दर्ज किया.

 

पुलिस ने स्कूल में जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपित शिक्षक कासिम रेहान को गिरफ्तार कर लिया. कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में शिकायत मिली थी कि पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर जानकारी जुटाई.

 

बता दें कि बच्ची की मां ने शिकायत में बताया कि दो दिन पहले बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट पर आए चोट के निशान दिखे थे. बाद में वह स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने पहुंची और संबंधित शिक्षक नाम भी बताया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया. डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपित स्कूल शिक्षक पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया लिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button