महाराष्ट्र: अचानक रद्द हुई महायुति की बैठक, अपने गांव के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र: अचानक रद्द हुई महायुति की बैठक, अपने गांव के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम घोषित हुए करीब एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अभी तक महायुति ने अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा था कि आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होनी थी, इसके लिए महायुति की बैठक भी होनी थी। लेकिन उससे पहले ही महायुति की यह महत्पूर्ण बैठक अचानक रद्द कर दी गयी है।
स्थानीय मीडिया की मानें तो पूर्व सीएम एक नाथ शिंदे अपने मूलगांव सतारा जा रहे हैं। वहीं अगले 2 दिनों तक यह बैठक नहीं होगी। बैठक रद्द करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी के ग्रुप लीडर का चुनाव होगा, जिसके बाद महायुति की बैठक का आगाज हो सकता है।
इससे पहले एकनाथ शिंदे ने मीडिया के सामने आकर यह साफ कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी जो निर्णय लेंगे उसका पालन होगा, लेकिन इसके बावजूद भी सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा न होने पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है और यह दावा कर रहा है कि महायुति में सीएम के नाम को लेकर खींचतान चल रही है। हालांकि, बीजेपी नेता सुधीर मुंगतीवार यह नहीं मानते की सरकार बनाने में देरी हो रही है।
गौरतलब है कि, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महायुति के दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अजित पवार, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे। बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी थी कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार, फडणवीस को सीएम बनाने की बात पर सहमत हो गए हैं। भाजपा की ओर से एकनाथ शिंदे का उचित सम्मान रखने का भरोसा दिया गया है।






using steroids before and after
References:
git.mikspec.pl
over counter steroids
References:
tubechretien.com