तेज हवाओं और ओलों की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, कई पेड़ गिरे

बुधवार की देर शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 79 किमी प्रति घंटे और पालम में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और सड़कों पर जलभराव तथा पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। कई जगह ओले भी गिरे।
#WATCH | Gusty winds and heavy rainfall hit Delhi, as it experiences a change in weather.
Visuals from T3 of Indira Gandhi International Airport. pic.twitter.com/eOlVDelNZr
— ANI (@ANI) May 21, 2025
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 10 समेत कई जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखी गई। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना है। अचानक मौसम बिगड़ने के चलते लोग सड़कों पर सिर छिपाते नजर आए।
#WATCH | Delhi receives gusty winds, heavy rainfall and hailstorm. Visuals from Teen Murti Marg. pic.twitter.com/W8AilLs4eS
— ANI (@ANI) May 21, 2025
भारत मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 19 से 24 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया था, जो अब सटीक साबित हो रहा है। विभाग ने बुधवार शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक के लिए दिल्ली में ‘रेड अलर्ट’ भी जारी किया है।
विभाग ने यह भी बताया था कि इस अवधि में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस बारिश ने मई की झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है।





