ताज़ा खबरेंमौसम

कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, 5.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दोपहर अचानक धरती हिलने लगी और लोग घबराकर घरों से बाहर सड़कों पर दौड़ पड़े. दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर आए इस भूकंप ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया. यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 दर्ज की है.

बांग्लादेश के सतखीरा में था भूकंप का केंद्र

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में था और यह जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. झटके इतने तेज थे कि कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि इमारतें हिलती महसूस होते ही वे तुरंत बाहर भाग निकले.

सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया — सालों में सबसे तेज भूकंप

भूकंप आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने लिखा कि हाल के वर्षों में कोलकाता में इतना तेज भूकंप उन्होंने पहली बार महसूस किया है.

फिलहाल राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button