स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 2 इस हफ्ते होगा रिलीज, कहानी पहुंची निर्णायक मोड़ पर

लोकप्रिय वेब सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर है। नेटफ्लिक्स इस हफ्ते स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का वॉल्यूम 2 रिलीज करने जा रहा है। इसके साथ ही इस सुपरहिट साइंस-फिक्शन सीरीज की कहानी अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ जाएगी।
वॉल्यूम 1 के बाद कहानी का माहौल और ज्यादा गंभीर हो गया है। हॉकिन्स शहर अब मिलिट्री की निगरानी में है, वहीं अलौकिक घटनाओं के चलते लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर, जॉयस बायर्स, जिम हॉपर और इलेवन अपसाइड डाउन में और गहराई तक जाकर वेकिना के रहस्यों को उजागर करने और खतरे का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 2 भारत में 26 दिसंबर सुबह 6:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। यह रिलीज दुनिया भर में एक साथ की जाएगी। इस वॉल्यूम में कुल तीन नए एपिसोड होंगे, जो वॉल्यूम 1 की कहानी को सीधे आगे बढ़ाएंगे। हॉकिन्स में हालात और बिगड़ते जाएंगे, जबकि इलेवन, हॉपर और जॉयस वेकिना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की ओर बढ़ेंगे।
सीरीज के विदाई पल को खास बनाने के लिए इसका आखिरी एपिसोड कुछ देशों में थिएटर में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि दर्शकों को सिनेमाई अनुभव मिल सके।
करीब एक दशक तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद, वॉल्यूम 2 स्ट्रेंजर थिंग्स की आखिरी जंग और अंतिम विदाई की शुरुआत साबित होने वाला है।





