दिल्ली में INDIA ब्लॉक को झटका, AAP ने कहा, ”तीन बार अकेले दिल्ली चुनाव जीते, 2025 में फिर जीतेंगे”

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में INDIA Bloc के अंत पर आखिरी कील ठोक दी और कहा कि वह पार्टी, जिसने पिछले तीन बार दिल्ली में जीत हासिल की है, वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 स्वतंत्र रूप से अपने दम पर लड़ेंगे और जीतेंगे.
एएनआई से बात करते हुए, राघव चड्ढा ने कहा, “मैं स्पष्ट कर देता हूं कि आने वाला दिल्ली चुनाव AAP अपने संगठन की ताकत और अपने राजनीतिक बलबूते पर लड़ेगी. किसी प्रकार का कोई गठबंधन का सवाल ही पैदी नहीं होता. AAP और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह के गठबंधन की खबरें निराधार हैं.” उन्होंने आगे कहा, AAP ने पिछले तीन बार दिल्ली चुनाव अकेले अपने दम पर जीते हैं, चौथी बार भी जब 2025 में विधानसभा चुनाव होंगे तो आप अपने काम और अरविंद केजरीवाल के नाम के आधार पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.
उनकी यह टिप्पणी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार करने के बाद आई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा, “आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी. कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.”
Aam aadmi party will be fighting this election on its own strength in Delhi. There is no possibility of any alliance with congress. https://t.co/NgDUgQ8RDo
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 11, 2024
केजरीवाल का यह बयान उस वक्त सामने आया जब यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस और AAP दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए बातचीत के अंतिम चरण में हैं. वहीं इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए जिम्मेदार होने के लिए आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी.
इस बीच AAP ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें सिसोदिया को उनकी पिछली सीट पटपड़गंज के बजाय जंगपुरा से मैदान में उतारने का निर्णय शामिल था. अवध ओझा को पटपड़गंज से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है.





