मनोरंजन

Baaghi 4 में संजय दत्त की एंट्री, Villain के रूप में संजय का पहला लुक रिवील

अगर आप हैं संजय दत्त के फैन तो आपके लिए एक रोमांचक खबर है क्योंकि मुन्ना भाई से निगेटिव रोल की शुरुआत कर चुके अभिनेता संजय दत्त अब लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी की ‘Baaghi 4’ में विलेन के रूप में शामलि हो गए हैं.

 

संजय ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

पोस्टर में संजय को देखरकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका अवतार बेहद खतरनाक है. गॉथिक शैली के संहासन पर बैठे संजय दत्त खून से सनी एक बेजान महिला को अपनी गोद में लिए हुए हैं. खून से सने सफेद शर्ट और बिखरे बालों के साथ संजय दत्त का लुक हर किसी को सोचने पर मजबूर कर सकता है और उनका यह लुक पोस्टर पर गहरा असर डाल रहा है. इस पोस्ट में टैगलाइन भी है “हर आशिक एक विलन है”

 

बता दें कि पिछले महीने, निर्माताओं ने टाइग श्रॉफ के एक दिलचस्प पोस्टर के साथ ‘बागी 4’ की घोषणा की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

पोस्टर में टाइगर को हाथ में चाकू और पास में शराब की बोतल लिए टॉयलेट सीट पर बैठे देखा जा सकता है. पोस्टर में हर तरफ खून ही खून. टाइगर का चेहरा, दीवारे और फर्श सब खून से लथपथ हैं, और आस-पास लाशों का ढेर.

 

बताते चलें कि ‘Baaghi 4’ का निर्देशन कन्नड़ फिर्म निर्माता ए हर्ष करेंगे, जो उनकी पहली बॉलिवुड फिल्म है. फिल्म का नर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा नाडियाडवाला ग्रैंडसन बैनर के तहत किया गया है और यह 5 सिंतबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button