ताज़ा खबरेंभारत

Sagar Murder Case: पहलवान सुशील कुमार को लगा एक और झटका; शस्त्र लाइसेंस हुआ निरस्त, पुलिस द्वारा पूछताछ भी जारी

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को हुई पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फंसे ओलंपिक विजेता सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है । अब उन्हें इस हत्याकांड में एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली पुलिस के लाइसेंस विभाग ने पहलवान सुशील की पिस्टल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के लाइसेंस विभाग ने सुशील और उसके परिजनों के नाम एक नोटिस भी भेजा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक लाइसेंस विभाग द्वारा इसे निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

लाइसेंस विभाग ने सुशील के परिवार को भेजा नोटिस।

इधर लाइसेंस विभाग ने अपने नोटिस में पहलवान सुशील कुमार के परिजनों से पूछा कि आर्म्स के लाइसेंस को पूर्ण तौर पर रद्द क्यों न करें? लाइसेंस विभाग ने नोटिस का जवाब देने के लिए सुशील कुमार के परिजनों को कुछ दिन का समय दिया है ।अगर समय रहते नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो लाइसेंस विभाग पूर्ण रूप से सुशील कुमार का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

दिल्ली पुलिस द्वारा चल रही है पूछताछ।

इन सब के बीच दिल्ली पुलिस का कहना है कि लाइसेंस विभाग ने लाइसेंस रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहलवान सुशील कुमार पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और पिछले रविवार को ही दिल्ली पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया थ। फिलहाल सुशील कुमार को पुलिस ने इस वक्त रिमांड पर लिया हुआ है और मामले की जांच के लिए उससे पूछताछ का दौर चल रहा है।

ये भी पढ़े: 54 दिनों बाद देश में सबसे कम नए मामले हुए दर्ज, पिछले 24 घंटों में 2,795 लोगों की मौत

बीते दिन ही ले गयी थी हरिद्वार।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा रविवार को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को उसके ठिकाने और उसके फरार होने में मदद करने वाले लोगों की जांच के लिए हरिद्वार ले गई। अब तक दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि सागर धनखड़ की कथित हत्या में 13 लोग शामिल थे, जिनमें से नौ को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य चार फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो समूह आपस में भिड़ गए, जिससे 23 साल के सागर धनखड़ की मौत हो गई थी। इस मामले में ओलंपियन सुशील कुमार को भी आरोपी बनाया गया था। सुशील कुमार फरार हो गय था। इसके बाद दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक और 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले कुमार के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इस लुकआउट नोटिस के कुछ दिनों बाद ओलंपियन सुशील कुमार को दिल्ली के मुंडका इलाके से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button