IPL 2024खेलताज़ा खबरें

RR vs MI: लगातार 2 हार के बाद आज जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का आज 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। मुंबई इंडिंयस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच यह दिलचस्प मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा।

 

बता दें कि हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना किया है। जिसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान से अपने हार के सिलसिले पर रोक लगाना चाहेगी। वहीं शानदार प्रदर्शन के साथ राजस्थान अब तक मैच में काफ़ी मज़बूत रही है. संजू की अगुवाही में राजस्थान ने अब तक अपने दोनों मुक़ाबले जीते हैं।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11- 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।

राजस्थान रॉयलस: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button