मनोरंजन

रोहित शेट्टी की Singham Again दिवाली पर दहाड़ने के लिए तैयार!

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स एक बार फिर बड़े पर्दे पर बवाल मचाने के लिए तैयार है. शेट्टी की अगली फिल्म Singham Again का ट्रेलर आज यूट्यूबर पर आउट हो गया जिसे देख फैंस ने इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बोल दिया है. आप भी देखिए ट्रेलर

4:58 मिनट का यह ट्रेलर जियो स्टू़डियो के ऑफिशियल यूट्यूब चेनल पर रिलीज हुआ. बता दें कि रोहित शेट्टी की इस सिंघम अगैन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्ष्य कुमार, रणवीर सिंह, टाइग श्रॉफ अर्जुन कपूर और रवि किशन जैसे तमाम स्टार बड़े पर्दे पर दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए दिवाली पर आएंगे.

 

यूट्यूब पर जारी मूवी के ट्रेलर की शुरुआत एक्शन से हुई है जिसमें श्री राम और सीता माता के संघर्ष की दास्तान सुनाई देती है. वहीं फिल्म में विलन के रूप में हमें जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर देखने को मिलते हैं. ट्रेलर में अर्जुन कपूर एक खूंखार विलेन के रूप में दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि बॉबी देओल के बाद, अब अर्जुन कपूर भी एक खतरनाक विलेन के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

 

बता दें कि सिंघम रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी है, जो पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित है. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2011 में सबसे पहले सिंघम टाइटल से आई थी, जिसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न, 2018 में सिंबा, 2021 में सूर्यवंशी और अब 2024 की दीवाली पर सिंघम अगेन आने वाली है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button