ताज़ा खबरें

भारतीय शेयर मार्केट के बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का निधन

भारतीय शेयर मार्केट के बुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का निधन

 

अकासा एयरलाइन्स के संस्थापक और भारतीय शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। उन्होंने आज मुंबई में 62 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से ही डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। आखिरी बार आकासा एयर (Akasa Air) के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

 

राकेश झुनझुनवाला ने कॉलेज के दिनों से ही शेयर बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। एक बार राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि शुरू में 100 डॉलर का निवेश किया था। खास बात यह है कि तब सेंसेक्स इंडेक्स 150 अंक पर था, जो अब 60 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उन्हें भारतीय शेयर बाजार का वाॅरेन बफेट भी कहा जाता था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button