Hindi Newsportal

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,092 नए मामले दर्ज

0 397

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,092 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,092 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,16,861 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.26% है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,037 पर पहुंच गया है। वहीं 16,454 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,16,861 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,36,09,566 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,07,99,63,555 डोज लगाई जा चुकी है।

कोरोना वायरस अपडेट