Delhi: आज है केजरीवाल सरकार का हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम, 100 जगह शामिल होंगे सीएम केजरीवाल
इस साल भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए। इसके चलते देश स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शाम यानी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली सरकार की ओर से हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ ही रविवार को शाम पांच बजे तिरंगे के साथ राष्ट्रगान भी होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद रविवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इसी तरह के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले दिल्लीवालों से रविवार को शाम पांच बजे हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान की अपील की थी। उन्होंने कहा कि दिल्लीभर में 100 जगह कार्यक्रम भी होंगे। वह खुद भी इसमें शिरकत करेंगे। त्यागराज स्टेडियम के अलावा सभी विधानसभा में विधायकों की मौजूदगी में ये कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा सरकार दिल्लीभर में 25 लाख तिरंगा भी बांट रही है।
सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 5 बजे हम सब मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएंगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाने का संकल्प लेंगे। हर हाथ में तिरंगा होगा।
आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 5 बजे हम सब मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएँगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाने का संकल्प लेंगे।
हर हाथ में तिरंगा होगा 🇮🇳
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 14, 2022