Hindi Newsportal

कोरोना के चलते बाधित हुई सेना भर्ती की प्रक्रिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

New Delhi, Dec 06 (ANI): Defence Minister Rajnath Singh speaks at the inaugural India-Russia 2+2 Ministerial Dialogue, in New Delhi on Monday. (ANI Photo)
0 622

कोरोना के चलते बाधित हुई सेना भर्ती की प्रक्रिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में कहा कि साल 2020 तथा 2021 में भर्ती प्रक्रिया कोविड महामारी के कारण गंभीर रूप से प्रभावित तथा बाधित हुई और थल सेना के लिए भर्ती रैलियों में कटौती करनी पड़ी। महामारी के कारण पिछले दो साल में तीनों सेनाओं में कुल 37,301 कर्मियों की ही भर्ती हो सकी जबकि हर साल औसतन 60,000 रिक्तियां होती हैं।

तीनों सेनाओं में 2019 में 95,843 कर्मियों की भर्ती की गयी और थल सेना में सबसे अधिक 81,812 कर्मियों की भती की गई जबकि वायुसेना में 7,548 और नौसेना में 6,483 कर्मी भर्ती किए गए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी 2020 में, थल सेना में 1280 अधिकारियों तथा 12,091 सैनिकों और 2021 में 1065 अधिकारियों की भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि नौसेना और वायु सेना ऑनलाइन पंजीकरण तथा भर्ती प्रक्रिया का अनुसरण करती हैं और उनके मामले में कोविड का प्रभाव कम रहा। नौसेना में 2020 में 377 अधिकारियों तथा 2772 नाविकों तथा वर्ष 2021 में 409 अधिकारियों तथा 5,547 नाविकों की भर्ती की गई।

उन्होंने कहा कि अभी, थल सेना में 7,799 अधिकारियों और 1,08,685 सैनिकों की कमी है। वहीं नौसेना में 1,446 अधिकारियों और 12,151 नाविकों एवं वायुसेना में 572 अधिकारियों एवं 5,217 एयरमैन की कमी है।