ताज़ा खबरेंभारत

PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite आज से भारत में पूरी तरह बंद 

भारत में पबजी के फैंस को आज आखिरकार झटका मिल ही गया है। भारत द्वारा PUBG बैन किये जाने के बावजूद भी देश के युवा इसे खेल रहे थे लेकिन अब वो ऐसे नहीं कर पाएंगे। दरअसल आज से  PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम आज (30 अक्टूबर) से भारत में पूरी तरह काम करना बंद कर देंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में दी।

बता दे सितंबर में केंद्र सरकार ने देश में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगाया था।  मगर जिन यूजर्स के डिवाइस में यह गेम डाउनलोडेड था, वे इसका इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब कंपनी भारत में इसका एक्सेस और सर्वर पूरी तरह बंद कर रही है, जिससे 30 अक्टूबर से देश में पबजी गेम नहीं काम करेगा।

ये भी पढ़े : सोशल मीडिया की ट्रोलिंग के चलते बदला गया अक्षय की अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम

क्या कहा कंपनी ने अपने जारी बयान में।

पबजी मोबाइल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘डियर फैन्स, 2 सितंबर 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश के पालन के लिए Tencent गेम्स भारत में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के लिए अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्टूबर 2020 को बंद कर देगा. यूजर्स के डेटा की सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डेटा सुरक्षा कानून और नियमों का पालन किया है. हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है. पबजी मोबाइल के लिए समर्थन और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद.’ ।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button