प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वडोदरा में रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्प वर्षा

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वडोदरा में रोड शो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों तक गुजरात में रहेंगे. इस दौरान वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वडोदरा में पीएम के रोड शो के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले पर पुष्प वर्षा की.
#WATCH गुजरात: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। pic.twitter.com/GwSftXzmEN
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 26, 2025
सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, “मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया. सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है. ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है. अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, अब वो पूरे देश की बहन बन गई है.”
#WATCH वडोदरा: सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने बताया, “मैं खुद एक महिला हूं, मैं इस बात को महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितना ऊपर उठा दिया। सोफिया कुरैशी मेरी जुड़वां बहन है। ये बहुत प्रोत्साहित करने वाली बात है। अब सोफिया सिर्फ मेरी बहन… https://t.co/QJu2r8Ep7v pic.twitter.com/nYhNjBpzBk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
र्नल सोफिया कुरैशी के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना बहुत गर्व का पल था.” अपनी बहन सोफिया कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा, “हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सोफिया को ये मौका दिया. औरतों के साथ जो गलत हुआ, उसका बदला एक औरत ले उससे बेहतर कोई पल नहीं है. दुश्मनों को बता दिया कि हमारी औरतें किसी भी मर्दों से कम नहीं है.”
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





