ताज़ा खबरें

भुवनेश्वर: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- “जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं वे पिछले एक दशक से…”

भुवनेश्वर: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- “जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं वे पिछले एक दशक से…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज मुझे बाबा लिंगराज की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं इस महान धरती को, महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करता हूं। यहां एयरपोर्ट पर ही इतनी संख्या में लोग आए हैं, मैं आपके प्यार के लिए आपका बहुत आभारी हूं…।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज मुझे बाबा लिंगराज की पवित्र धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं इस महान धरती को, महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करता हूं। यहां एयरपोर्ट पर ही इतनी संख्या में लोग आए हैं, मैं आपके प्यार के लिए आपका बहुत आभारी हूं…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके चेहरों की चमक बता रही है कि महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव और इन दिनों देश में हुए उपचुनावों के नतीजों ने देश में कितना विश्वास जगाया है। ओडिशा से शुरुआत हुई, फिर हरियाणा, फिर महाराष्ट्र… विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहते हैं लेकिन जनता भाजपा को आशीर्वाद देने निकलती है। ओडिशा में बड़े-बड़े राजनीतिक एक्सपर्ट कह रहे थे कि भाजपा यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी, लेकिन जब नतीजे आए तो लोग हैरान रह गए…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…आप सभी पिछले कुछ समय से एक बहुत बड़ा बदलाव महसूस कर रहे होंगे। संविधान की भावनाओं को कुचल दिया जाता है, लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादाओं को अस्वीकार किया जाता है। जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं वे पिछले एक दशक से केंद्र की सत्ता खो चुके हैं, देश की जनता किसी और को आशीर्वाद दे इसका गुस्सा वे जनता पर निकालते हैं… देश को गलत दिशा पर ले जाने के लिए उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपके चेहरों की चमक बता रही है कि महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव और इन दिनों देश में हुए उपचुनावों के नतीजों ने देश में कितना विश्वास जगाया है। ओडिशा से शुरुआत हुई, फिर हरियाणा, फिर महाराष्ट्र… विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहते हैं लेकिन जनता भाजपा को आशीर्वाद देने निकलती है। ओडिशा में बड़े-बड़े राजनीतिक एक्सपर्ट कह रहे थे कि भाजपा यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी, लेकिन जब नतीजे आए तो लोग हैरान रह गए…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button