प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज जन्मदिन है. आज के दिन राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं. जन्मदिन के इस खास अवसर पर पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई. ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जो चीज आपको अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों की खातिर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपका गहरा लगाव है, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं.
Warmest birthday greetings to Shri @RahulGandhi.
What sets you apart is your unequivocal dedication to the Constitution’s values and your deep compassion for social, political and economic justice for the millions whose voices often go unheard.
Your actions consistently…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 19, 2025
आपके कार्य कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं. आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचितों का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखे हैं. मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं.
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा- राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं.
श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजनकारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएँ!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 19, 2025




