ताज़ा खबरेंभारत

PM Modi ने जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) जम्मू, IIM बौद्धगया और IIM विशाखापत्तनम का उद्घाटन किया. देश भर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों (एनवी) भवनों का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मेरा यहां से 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है. बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आया हूं… जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे. 70 वर्षों से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही सालों में मोदी पूरे करेगा. एक वह दिन थे जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थी. बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थी लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है. परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है… ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएं नहीं बनाती. सिर्फ अपने परिवार की सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “370 की ताकत देखिए, 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और NDA को 400 पार कर दीजिए. अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button