रोम में PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की Melody, फिर सोशल मीडिया पर छा गया Melodi मोमेंट

Melodi Reunion: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के यूरोप दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचने के बाद एक बार फिर उनकी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर Melodi ट्रेंड फिर चर्चा में आ गया।
इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की, साथ में समय बिताया और कई अहम मुद्दों जियोर्जिया मेलोनीपर बातचीत की।
सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुआ ‘Melodi’
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ताना बातचीत पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है। दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर बना शब्द ‘Melodi’ कई बार ऑनलाइन ट्रेंड कर चुका है और इस बार भी तस्वीरों के सामने आते ही इंटरनेट पर इसकी चर्चा तेज हो गई।
Melody टॉफी वाला पल बना चर्चा का केंद्र
इस मुलाकात के दौरान एक हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारतीय लोकप्रिय टॉफी ‘Melody’ गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी उनके लिए Melody लेकर आए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे ‘Melodi’ ट्रेंड से जोड़कर देखा और दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
@narendramodi ने Italy की प्रधानमंत्री @GiorgiaMeloni को Melody Chocolates गिफ्ट की। इस खास पल की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। #PMModi #GiorgiaMeloni #Melody #IndiaItaly #ModiInItaly #Rome #Diplomacy pic.twitter.com/UpRm14EcUE
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2026
डिनर और ऐतिहासिक कोलोसियम दौरे ने खींचा ध्यान
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर किया और इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के प्रतिष्ठित स्थल Colosseum का दौरा भी किया।
पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और आगे होने वाली आधिकारिक वार्ता को लेकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
#NarendraModi ने Rome पहुंचने के बाद Italy की प्रधानमंत्री #GiorgiaMeloni से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने डिनर के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की और इसके बाद Colosseum का दौरा किया। @narendramodi @GiorgiaMeloni #IndiaItaly #Rome #Colosseum #Diplomacy #WorldNews #InternationalNews pic.twitter.com/ioOlKj032V
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2026
‘मेलोडी’ क्यों बना चर्चा का विषय?
प्रधानमंत्री मोदी और जियोर्जिया मेलोनी की सार्वजनिक मुलाकातों और सहज बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से “Melodi” शब्द लोकप्रिय रहा है। यह नाम दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर बनाया गया है।
पिछले कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे और इस बार रोम से सामने आई तस्वीरों ने एक बार फिर ऑनलाइन चर्चा को तेज कर दिया।
भारत-इटली संबंधों को नई दिशा देने पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी का इटली दौरा केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, निवेश और रणनीतिक सहयोग को लेकर बातचीत अहम मानी जा रही है।
भारत और इटली पिछले कुछ वर्षों में अपने संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। दोनों देश आर्थिक सहयोग के साथ वैश्विक मुद्दों पर भी समन्वय बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
Narendra Modi ने Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के साथ Rome के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया।@GiorgiaMeloni@narendramodi#PMModi #GiorgiaMeloni #Colosseum #Rome #IndiaItaly pic.twitter.com/rHL7gbXNOd
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 20, 2026
5 देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव बना इटली
प्रधानमंत्री मोदी का यह इटली दौरा उनके बहु-देशीय विदेशी दौरे का अंतिम चरण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान उन्होंने कई देशों के नेताओं के साथ मुलाकात कर आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
इटली में होने वाली आगे की बैठकों से भारत-इटली साझेदारी को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





