ताज़ा खबरेंराजनीति

PM मोदी ने की नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता, 8 मुख्यमंत्री रहे अनुपस्थित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में नए कन्वेंशन सेंटर में ‘विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ विषय पर नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की. हालांकि इस बैठक में आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए हैं.

 

पीएम मोदी ने इस बैठक में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

 

इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने उपस्थिती प्रस्तुत की वहीं गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया. बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल थे.

 

कौन-कौन नहीं हुआ शामिल

सूत्रों की माने तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के भगवंत मान, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत तीन अन्य प्रमुख विपक्षी नेता- तेलंगाना के के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और बिहार के नीतीश कुमार इस बैठक में अनुपस्थित रहे.

 

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली और पंजाब, तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल, भारत राष्ट्र समिति शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार का फैसला किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button