IPL2025

PBKS vs GT: श्रेयस के शतक चूकने पर शशांक ने किया खुलासा

आईपीएल में बीती रात मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पंजाब ने यह मुकाबला 11 रनों से जीत लिया. लेकिन मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया. मुकाबले में उस वक्त करोड़ो फैंस हैरान रह गए जब आतिशी पारी खेल रहे पंजाब के बल्लेबाज शशांक ने श्रेयस को आखिरी ओवर में स्ट्राइक नहीं दी जिस वक्त उन्हे उनके शतक के लिए मात्र 3 रनों की आवश्यक्ता थी.

 

दरअसल, अय्यर आखिरी ओवर में नॉन-स्ट्राइक एंड पर 97 पर नाबाद खेल रहे थे. वहीं आखिरी ओवर के शुरुआत से शशांक के पास स्ट्राइक थी लेकिन कप्तान अय्यर अपना शतक पूरा ना कर सके क्योंकि उस आखिरी ओवर में शशांक ने उन्हें एक बार भी स्ट्राइक नहीं दी. इस वाक्ये से खास तौर पर अय्यर के फैंस तो बहुत ही ज्यादा खफा हो गए क्योंकि पंजाब कप्तान का शतक तो नहीं ही बना, बल्कि साथ ही वह रिकॉर्ड (Iyer misses record) भी बनाने से चूक गए.  हालांकि शशांक ने उस पूरे ओवर में एक डबल के साथ वाकी की सभी गेंदों पर बॉउंड्री लगाई और स्कोर को आगे बढ़ाने में मदद की जिसके चलते ही पंजाब आखिरी ओवर में 11 रनों से जीत सकी.

 

पारी खत्म होने के बाद इंटरवेल में प्रसारक से बातचीत में शशांक सिंह ने खुलासा किया कि ऐसा क्यों हुआ. शशांक ने कहा, ‘आखिरी ओवर से पहले अय्यर ने मुझसे कहा कि मेरे शतक की परवाह न करते हुए मैं अपने शॉट खेलने पर ध्यान दूं.’ शशांक सिंह ने 16 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों से बिना आउट हुए 44 रन बनाए. उनका भी योगदान था कि पंजाब कोटे के ओवरों में 5 विकेट पर 243 रन तक पहुंचने में सफल रहा.

 

शशांक ने कहा, ‘यह बहुत ही अच्छी छोटी पारी थी. जिस तरह अय्यर ने बैटिंग की, उसे डगआउट से देखना बहुत ही सुखद अहसास था.  और जब मैं बैटिंग करने गया, तो अय्यर ने मुझसे पहली ही गेंद से प्रहार करने को कहा’, आखिरी ओवर में कप्तान को शतक बनाने के लिए स्ट्राइक न देने पर शशांक ने खुलासा किया, ‘अय्यर ने मुझसे कहा कि मैं उनके शतक की परवाह न करूं और अपने शॉट खेलने पर ध्यान दूं.मैं सिर्फ गेंद देख रहा था और शॉट लगा रहा था.’

 

बता दें कि पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा. पंजाब की ओर से कप्तान अय्यर ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं शशांक ने शानदार 44 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही ओपनर साई सुदर्शन ने 74 रनों की पारी खेली, वहीं बटलर ने 54 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे.

Show More
Back to top button