IPL2025

सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस पर पंत की जीत, LSG ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 36वें मुकाबले में शनिवार, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने हैं। यह रोमांचक मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच में लखनऊ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए आकाशदीप की जगह युवा गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान संजू सैमसन को आराम दिया और 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया है, जिससे फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अंक तालिका की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अब तक 7 में से केवल 2 मुकाबले जीतकर 8वें पायदान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 में से 4 मैच जीतकर 5वें स्थान पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11:
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11:
यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा वैभव सूर्यवंशी अपने पहले ही मुकाबले में क्या कमाल दिखाते हैं और क्या राजस्थान वापसी की राह पर लौट सकेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button