भारत

पाकिस्तान फिर कर रहा है घुसपैठ, भारतीय सेना दे रही करारा जवाब: विदेश सचिव विक्रम मिस्री

भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) स्तर पर आज शाम एक समझौता हुआ था कि हाल के दिनों से चल रही सैन्य गतिविधियों को रोका जाएगा। लेकिन विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि पाकिस्तान ने इस समझौते का उल्लंघन करना शुरू कर दिया है।

विक्रम मिस्री ने कहा, “पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान फिर से सीमा पर घुसपैठ कर रहा है। हमारी सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान हालात की गंभीरता को समझे और घुसपैठ को तुरंत रोके।”


विदेश सचिव ने आगे कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और उसे सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। “हमारी सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह के उल्लंघन को सख्ती से रोकने के लिए तैयार है।”


भारत ने साफ कर दिया है कि सीमा पर किसी भी तरह की नापाक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button