NM वेरिफाइड

NM Verified: झूले के नीचे बैठी लड़की के साथ हुए हादसे का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक असली घटना है जिसमें एक बड़ा झूला एक लड़की के सिर पर लग जाता है. हैरानी की बात यह है कि टक्कर के बाद लड़की बिना किसी चोट के खड़ी हो जाती है. इस वीडियो को ऐसे शेयर किया जा रहा है जैसे यह कोई असली घटना हो. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “झूले के नीचे बैठी लड़की के साथ अचानक हुआ बड़ा हादसा, पूरी घटना कैमरे में कैद”

NM Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि यह वीडियो AI-Generated है

हमने वायरल वीडियो को गौर से देखा और हमें इसमें कुछ खास गड़बड़ियां दिखाई दी. क्लिप की शुरुआत में लड़की के बाल खुले हैं, लेकिन टक्कर के बाद वह जूड़े में बंधे हुए दिखते हैं. ऐसी गड़बड़ियां आमतौर पर AI से बने या डीपफेक वीडियो में पाई जाती है. जिसमें पता चलता है कि यह फुटेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया गया हो सकता है.

हमने अपने इस शक को यकीन में बदलने के लिए कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है या नहीं, हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button