ताज़ा खबरें

NIA और ED की बड़ी कार्रवाई: 10 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की छापेमारी, 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार

NIA और ED की बड़ी कार्रवाई: 10 राज्यों में PFI और SDPI के ठिकानों पर की छापेमारी, 100 से अधिक सदस्य गिरफ्तार

 

टेरर फंडिंग के मामले में आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बिहार, असम, केरल सहित करीब 10 से अधिक राज्यों में पीएफआई से जुड़े स्थानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अब तक PFI के 100 से अधिक सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है।

बता दें पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने के तथा लोगों को कट्टरपंथी बनाने में शामिल होने वाले व्यक्तियों के खिलाफ ये अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इनमें PFI के कई प्रमुख नेता भी शामिल हैं। जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है उनमें केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। 

 

बता दें कर्नाटक के मंगलुरु में भी NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI और SDPI के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button