न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी का प्रदर्शन Zero, पंत की कप्तानी में लखनऊ की दूसरी हार

बीती रात हुए लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की लखनऊ को उसकी दूसरी हार थमा दी. इस हार के बाद ना केवल लखनऊ के फैंस दुखी हुए बल्कि आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने और कप्तानी के बाद भी टीम के इस तरह के प्रदर्शन से टीम के ओनर भी नाराज नजर आए… पूरी खबर पढ़ें
आज लोकसभा में नए सिरे से पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक

केंद्र सरकार आज लोकसभा में नए सिरे से वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी. सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी अपने सांसदों को अगले तीन दिनों के लिए व्हिप जारी किए हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति यानि BAC की बैठक में इस विधेयक पर चर्चा के लिए आठ घंटे का समय तय किया गया है… पूरी खबर पढ़ें
गंगटोक में कार्तिक आर्यन की फिल्म की शूटिंग, BTS वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों गंगटोक में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। हाल ही में इस अनाम फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
म्यांमार में 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप: 2700 से अधिक की मौत, भारत ने भेजी राहत सामग्री

म्यांमार में 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई है। भूकंप के बाद 6.4 तीव्रता के झटके भी महसूस किए गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए। इस आपदा में अब तक 2,719 लोगों की मौत हो चुकी है, 4,521 घायल हुए हैं और 441 लोग अभी भी लापता हैं। देश के बुनियादी ढांचे, सड़कों और रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है… पूरी खबर पढ़ें





