न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

महाराष्ट्र में महाशपथ: महाराष्ट्र के फडणवीस का राजतिलक आज

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं, जिससे 20 नवंबर के विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन की आश्चर्यजनक जीत के बाद राज्य का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर दो सप्ताह का गतिरोध समाप्त हो गया है. मुबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत, पुलिस ने फिर से MCOCA मामले में किया गिरफ्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत दे दी है। उन्हें 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका केस में फिर से गिरफ्तार कर लिया है… पूरी खबर पढ़ें
सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में बनाया गया डायरेक्टर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लंदन में पढ़ी सारा तेंदुलकर को उनके पिता ने उन्हें अपनी फाउंडेशन डायरेक्टर बनाया है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर लंबे समय से एक फाउंडेशन चला रहे हैं, जिसका नाम सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन रखा गया है। इस फाउंडेशन के तहत गरीब बच्चों को शिक्षा… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: संभल की शाही जामा मस्जिद के अजान का यह वीडियो है एडिटेड, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक मस्जिद में हो रही नमाज के दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मस्जिद के ड्रोन शॉट का है, जहॉँ मस्जिद से अजान की आवाज कुछ इस तरह आ रही है जैसे कोई दर्द में हो। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह संभल की जामा मस्जिद की अजान है जो दर्द में पढ़ी जा रही है… पूरी खबर पढ़ें





