न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

नई दिल्ली: क्रिसमस और नववर्ष तक कोहरे से राहत नहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले एक हफ्ते तक कोहरे से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों से आ रही तेज हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कंपकंपाने वाली सर्दी महसूस होगी… पूरी खबर पढ़ें
नासा के वेब टेलीस्कोप ने खोजा रहस्यमयी एक्सोप्लैनेट, जहां कार्बन बादल बना सकते हैं हीरे

वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में एक ऐसा रहस्यमयी ग्रह मिला है, जिसने खगोल विज्ञान की दुनिया को हैरान कर दिया है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने इस अनोखे एक्सोप्लैनेट की पहचान की है, जिसके वातावरण को अब तक की जानकारी से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह के आसमान में कार्बन के बादल हीरे (डायमंड) में बदल सकते हैं… पूरी खबर पढ़ें
अमेरिका ने भारत के ‘शांति विधेयक 2025’ का किया स्वागत, परमाणु ऊर्जा सहयोग होगा मजबूत

अमेरिका ने भारत के ‘शांति विधेयक (SHANTI Bill) 2025’ का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी और शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग को मजबूत करने वाला कदम बताया है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत के नए शांति विधेयक से ऊर्जा क्षेत्र में संयुक्त नवाचार और अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा मिलेगा… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: तीन सिर वाले हांथी का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गांव में तीन सिर वाले हाथी के बच्चे को देखा गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन सिर वाला हाथी का बच्चा गांव में दिखा और गांव के लोग उसे घेरे खड़े हैं. वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि यह चमत्कार है या फिर किसी तरह का कोई संकेत है. तो चलिए इस वायरल वीडियो की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





