न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भाजपा सांसद रवि किशन को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कथित तौर पर अपने परिवार और धार्मिक भावनाओं को निशाना बनाकर जान से मारने की धमकियाँ और अपमानजनक फ़ोन कॉल मिलने के बाद गोरखपुर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. रामगढ़ ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है… पूरी खबर पढ़ें
ADMM-Plus में शामिल होने कुआलालंपुर पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए शनिवार को कुआलालंपुर पहुँचे. वह “एडीएमएम-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और आगे की राह तैयार करना” विषय पर मंच को संबोधित करेंगे… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली में आज से BS4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद, सिर्फ BS6 वाहन को मिलेगी एंट्री

राजधानी दिल्ली में आज से BS4 (भारत स्टेज-4) इंजन वाले सभी कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के बाद दिल्ली परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी किया था, जो अब प्रभावी हो चुका है. यह कदम दिल्ली की लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: नेता का जूते की माला से स्वागत करते हुए लोगों का यह वीडियो बिहार चुनाव का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग एक व्यत्कि का जूते की माला पहनाकर उसका स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है जहां प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुछ इस तरह स्वागत कर रही है… पूरी खबर पढ़ें





