नहीं रहीं बालिका वधू की ‘दादी सा’ सुरेखा सीकरी, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस
नैशनल अवॉर्ड विनिंग और कई फिल्मों और सीरियलों में अपनी ऐक्टिंग से लोगों को कायल करने वाली ऐक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का आज तड़के यानी शुक्रवार 16 जुलाई 2021 को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। बता दे सुरेखा सीकरी 75 साल की थीं और पिछले दिनों ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।
परिवार ने की उनके मौत की पुष्टि।
सुरेखा सीकरी के परिवार ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी है। दरअसल उनकी मृत्युं की वजह उन्हें दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक पड़ना था। उनके मैनेजर विवेक सिधवानी ने मीडिया को बताया, ‘तीन बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकीं ऐक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट के बाद 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें पिछले दिनों दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था।’ सुरेखा सीकरी को पहली बार पिछले साल सितंबर में ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। कुछ दिन हॉस्पिटल में रखने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन आज तड़के उन्होंने अपनी अंतिम सास ली।
‘बधाई हो’ में ज़बरदस्त किरदार के लिए की जाती है याद।
कई सालों तक बॉलीवुड में काम करने के बाद सुरेखा सीकरी ने जब टीवी का रुख किया तो वहां भी उनहोंने अपनी अदाकारी के लोहे मनवा दिए थे।उन्होंने मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाई थी जिसमे उनके किरदार की गूँज आज भी है। वहीं उन्होंने तीन साल पहले आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार किरदार निभाया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म पुरस्कार ने नवाज़ा गया था।
किस्सा कुर्सी से शुरू किया था सफर।
बता दें कि सुरेखा ने थिएटर, फिल्म और टीवी में खूब काम किया है। उन्होंने साल 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सुरेखा को सपोर्टिंग अभिनेत्री के लिए तीन बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी।
इन सारे फिल्म और सीरियल में छोड़ चुकी है अपनी अदाकारी की छाप।
लगभग 50 साल के अपने ऐक्टिंग करियर में सुरेखा ने किस्सा कुर्सी का, तमस, सलीम लंगड़े पे मत रो, मम्मो, नसीम, सरदारी बेगम, सरफरोश, दिल्लगी, हरी भरी, जुबैदा, काली सलवार, रघु रोमियो, रेनकोट, तुमसा नहीं देखा, हमको दीवाना कर गए, बधाई हो, शीर कोरमा और घोस्ट स्टोरीज जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा सुरेखा ने बालिका वधू, एक था राजा एक थी रानी, परदेस में है मेरा दिल, सात फेरे, बनेगी अपनी बात, कसर, कहना है कुछ मुझको, जस्ट मोहब्बत जैसे कई मशहूर सीरियलों में भी काम किया था।
बॉलीवुड और टीवी गलियारों में शोक की लहर।
RIP #surekha ji. I’ll always remember you so very fondly!! Big loss !! Your talent was spectacular! pic.twitter.com/tKOQU4Fr7E
— Divya Dutta (@divyadutta25) July 16, 2021
Rest in peace #SurekhaSikri ji 🙏🏽 pic.twitter.com/yAmDbkACEU
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) July 16, 2021
Farewell Surekha ji, you will be missed. 🙏🏼🙏🏼 https://t.co/kOXW3mE0Ir
— सुशांत सिंह sushant singh سشانت سنگھ (@sushant_says) July 16, 2021
Very Sad news !!! One of the greatest talent Surekha Sikari ji passed away leaving behind so many great performances in theatre and cinema!! She was a treat to watch on stage.can’t forget some of those memories of her act in theatre.great craft and a graceful person!! RIP🙏🙏
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) July 16, 2021
Heartfelt condolences on the demise of veteran actress Surekha Sikri ji. May God bless her soul. https://t.co/2elV7jlgzl
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 16, 2021
Saddened by the passing away of Surekha Sikri ji. Her exceptional roles will inspire the generations to come. My heartfelt condolences to her family and friends. ॐ शांति pic.twitter.com/K6zxn4EXqF
— Manoj Joshi (@actormanojjoshi) July 16, 2021
Few actors are as versatile & accomplished as Surekha Sikri ji. She was an institution. Young actors must watch her work. RIP🙏 pic.twitter.com/y1sEA1iSXG
— Manish Sisodia (@msisodia) July 16, 2021





