ताज़ा खबरेंमनोरंजन

मुनव्वर फारूकी ने किया समय रैना का समर्थन, कहा— “वह और मजबूती से लौटेगा”

 

स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में समय रैना के समर्थन में बयान दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कला स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे, उतना ऊपर उठेगी। समय रैना मजबूत होकर जल्द लौटेगा।”


यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया की एक विवादास्पद टिप्पणी के बाद बवाल मच गया था। इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, शो होस्ट समय रैना, और अपूर्वा मखीजा सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मुंबई और असम पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

मुनव्वर फारूकी से पहले उर्फी जावेद, राखी सावंत, पूनम पांडे, एली गोनी और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी समय रैना का समर्थन किया है।

विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब ने संबंधित वीडियो हटा दिया है। वहीं, समय रैना ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने अपने सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि रणवीर इलाहाबादिया और अन्य आरोपियों की पुलिस पूछताछ में क्या नया खुलासा होता है।

Show More
Back to top button