ताज़ा खबरें

MP: दिल दहलाने वाली घटना, गांव के बदमाशों ने पत्नी से छेड़छाड़ कर की पिटाई, परेशान पति ने 2 बच्चो के साथ की आत्महत्या 

MP: दिल दहलाने वाली घटना, गांव के बदमाशों ने पत्नी से छेड़छाड़ कर की पिटाई, परेशान पति ने 2 बच्चो के साथ की आत्महत्या 

 

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से ह्रदय विदारक वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक पति ने अपने दो बच्चों के साथ खुदखुशी कर ली है। पति ने अपनी 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ फंदे से लटककर आत्महत्या की। तीनों के शव आम के पेड़ से लटके हुए मिले।

गौरतलब है कि यह घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के रूंडी गांव का है। जहां बंजारा समाज के एक युवक ने अपने बेटे और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट में भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने व अपनी पत्नी के साथ गांव के दबंगों द्वारा किए गए अन्याय का जिक्र भी किया है।  सुसाइड नोट में उसने गांव के राजू बंजारा और उसके परिवार पर पत्नी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया।

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महीने पहले पत्नी नैनी बंजारा के साथ गांव के ही राजू, कालू, सोनू, गीताबाई, नोजीबाई, लीलाबाई, गोविंद ने मारपीट और छेड़खानी की थी। इन सभी लोगों को अपनी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी के साथ गांव के ही एक परिवार के महिला-पुरुषों द्वारा की गई मारपीट और छेड़खानी से मृतक आहत था। बीते रविवार की शाम को ही बच्चों से मिलने वह तीन महीने बाद घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को शामगढ़ ले जाकर शॉपिंग करवाई थी। इसके बाद मंगलवार की सुबह तीनों का शव पास ही गांव में एक पेड़ से लटका मिला। तीनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुस्साए हुए लोग आरोपी के घर पर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ की।

इस बीच आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी बहस हो गई. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा की लोगों को समझा कर शांत कराया गया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के अवैध मकान की जांच में जुट गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button