भारत

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा मामले में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हमीद इंजीनियर गिरफ्तार

नागपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात नागपुर हिंसा मामले में माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी आज 22 मार्च को की गई है.

 

बता दें कि उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है. नागपुर पुलिस के साइबर सेल की जांच में यह खुलासा हुआ है कि हिंसा के दिन हमीद इंजीनियर ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भड़काऊ बयान दिए थे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

 

गौरतलब है कि नागपुर हिंसा के प्रमुख आरोपी फहीम खान का संबंध भी माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी से है. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि पार्टी के सदस्यों की भूमिका इस हिंसा में संदिग्ध रही है और इसे एक सुनियोजित षड्यंत्र माना जा रहा है.

 

पुलिस की कार्रवाई जारी

नागपुर पुलिस और साइबर सेल इस मामले में और भी सबूत जुटा रहे हैं, ताकि हिंसा से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा सके. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या भड़काऊ संदेशों से बचें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button